FIT Ganganagar Society
Cycling Rules
Official Rider Code • साइक्लोथॉन नियमावली

Cyclothon Rules & Safety Regulations

रविवार, 6 दिसंबर 2026 • निष्पक्ष, सुरक्षित एवं अनुशासित साइक्लिंग हेतु अनिवार्य दिशा-निर्देश।

1. राइडर सुरक्षा व ट्रैक अनुशासन (Safety & Track Rules)

सभी 42 KM Endurance, 25 KM Fitness और 8.5 KM Family / Fun Ride के प्रतिभागियों हेतु राइड के दौरान सुरक्षा नियमों, गति नियंत्रण व लेन अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है।

2. BIB टैग व टाइमिंग चिप का प्रदर्शन

आधिकारिक साइक्लिस्ट नंबर टैग (BIB Tag) साइकिल के हैंडल बार के सामने स्पष्ट रूप से बांधा जाना चाहिए। टाइमिंग चिप से छेड़छाड़ करने पर अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

3. केवल सामान्य मानवीय पैडल साइकिल मान्य (Manual Pedal Cycle Only)

इवेंट में केवल सामान्य मानवीय पैडल साइकिल (Normal/Standard Bicycle, MTB, Road Bike, Hybrid) ही अनुमत है। इलेक्ट्रिक साइकिल (E-Bike), बैटरी, पेट्रोल, डीज़ल या किसी भी मोटर चालित किट युक्त साइकिल/वाहन का प्रयोग 100% वर्जित है। उल्लंघन करने वाले राइडर को तुरंत डिसक्वालीफाई (Disqualify) किया जाएगा।

4. साइकिल फिटनेस व रखरखाव

साइकिल के दोनों ब्रेक (Front & Rear), टायर एयर प्रेशर एवं चेन लुब्रिकेशन की जांच पूर्व दिवस पर ही कर लें। ट्रैक पर बाईं लेन अनुशासन का पालन अनिवार्य रहेगा।

5. रिपोर्टिंग समय व कट-ऑफ टाइमिंग

वेन्यू प्रवेश प्रातः 05:00 AM, असेंबली 05:45 AM, वार्म-अप 06:00 AM एवं सेफ्टी ब्रीफिंग 06:15 AM पर होगी। फ्लैग-ऑफ: 42 किमी (06:30 AM, 2 घंटे 30 मिनट समय सीमा - कट-ऑफ 09:00 AM), 25 किमी (07:00 AM, 1 घंटा 30 मिनट समय सीमा - कट-ऑफ 08:30 AM), और 8–10 किमी Family / Fun Ride (08:15 AM, न्यूनतम आयु 10 वर्ष+)।